किसान रंगमंच पर बिखरी राजस्थानी संस्कृति की छटा

पल्लू गिरा दिया…नैनो में सपना सपनों में अपना…म्हारी घूमर छह नखराली सा…सरीखे गीतों के साथ संगीतमय माहौल में रंगीन चकाचौंध रोषनी के बीच परंपरागत परिधान में मंच से हुई प्रस्तुतियों ने माहोल में राजस्थान की सांस्कृतिक छटा को जीवंत कर दिया। मौजूद दर्षक भी जमकर नाचने लगे।

wp-1477292727550.jpg

मौका था रविवार रात दशहरा मेले के उपलक्ष में नगर निगम की ओर से किसान रंगमंच पर आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का। देर रात रात तक जीतू जितेंद्र आर्केस्टा, चमन चार्ली, महिमा म्यूजिकल गु्रप, बंजारा गर्ल्स गु्रप, रॉक स्टार गु्रप, उमेष डांस व सोनू डांस गु्रप के कलाकारों ने बारी-बारी से राजस्थानी, हिंदी गीतों के अलावा नृत्य, कॉमेडी की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मेला अधिकार व आयुक्त राजेंद्र सिंह चारण, उपायुक्त राजेश डागा, मेला सह सचिव दिनेश कुमार जैन, मेला समिति सदस्य व प्रचार प्रसार समिति अध्यक्ष कृष्ण मुरारी सामरिया, विकास तंवर, नरेंद्र सिंह हाड़ा, भगवान स्वरूप गौतम, धू्रव राठौड आदि मौजूद थे।