धमाकेदार भोजपुरी कार्यक्रम में खूब थिरके श्रोताजन

रेड कुरती और क्रीम जीन्स और ब्लेक शूज़ में मंच पर रंगीन रौशनी व साउंड की स्वर लहरियों के बीच पल-बल बेचन जाए अंगुली में डस ले लिया…सोहनपुर में खो गइ्इया बलम रजधानी पकड़ आ जाईयो…. सरीखे भोजपुरी गानों के साथ धमाकेदार अंदाज में मंच से श्रोताजनों से रूबरू हुई बिहार की भोजपुरी गायिका देवी ने माहौल में मस्तीरस घोल दिया। दर्षक दीर्घा में बैठे श्रोताजन भोजपुरी गानों पर जमकर थिरके।
मौका था कोटा नगर निगम की ओर से आयोजित राष्ट्रीय दशहरा मेला 2016 के उपलक्ष में रविवार विजयश्री रंगमंच पर यूआईटी के सहयोग से आयोजित भोजपुरी कार्यक्रम की। गायिका देवी ने देर रात तक मंच से एक से बढ़कर एक दमदार प्रस्तुति दे खूब वाह वाही बटौरी।

मेला अधिकारी व निगम आयुक्त राजेंद्र सिंह चारण ने बताया कि मुख्य अतिथि कोटा दक्षिण के विधायक संदीप शर्मा, विशिष्ट अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यभान सिंह, आलोक शर्मा, पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजयुमोर्चा के विकास शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यकार्यकारिणी सदस्य विशाल शर्मा, महिला नागरिक सहाकारी बैंक की संचालक सुनीता नायक, भाजपा मंडल शैलेंद्र ऋषी ने विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महापौर महेश विजय, उप महापौर सुनीता व्यास, निगम आयुक्त शिवप्रसाद एम नकाते, मेला अधिकारी व निगम उपायुक्त राजेंद्र सिंह चारण, उपायुक्त राजेश डागा, मेला समिति के सह सचिव व सहायक लेखाधिकारी दिनेश कुमार जैन, मेला आयोजन समिति सदस्य पार्षद महेष गौतम लल्ली, नरेंद्र सिंह हाड़ा, रमेष चतुर्वेदी, मोनू कुमारी, मीनाक्षी खंडेलवाल, प्रकाष सैनी, भगवान स्वरूप गौतम, एसी भूपेद्र माथुर, मेला प्रभारी प्रेम शंकर शर्मा आदि ने अतिथियों व कवियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इसके बाद गायिका देवी ने हर हर महादेव शिव शंभू काशी विष्वनाथ…से कार्यक्रम की शुरुआत की। पनिया भरन चलदी जमना किनरवा…आई ले मोरे राजा…जुग जुग जिया पिया क तांवकृनिबिया की डारिया…सहित कई बेहतरीन भोजपुरी गीतों की अपनी मिठासभरी आवाज में प्रस्तुति ने माहौल की फिजा ही बदल दी। देर रात मंच पर दुबारा एंट्री की तो अपन पहली एलबम बहीके पुरवा रामा बही गई रे पछुआ भजनवा…सावन में बदरा बरसे…. सुनाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रोताजन मौजूद थे।

wp-1477290821377.jpg

कोचिंग छात्र दिल खोलकर झूमे, पुलिस का भी नहीं था डर
दर्षक दीर्घा में बड़ी संख्या में कोचिंग छात्र मौजूद थे। भोजपुरी गीतों के रंग में रंगे ये छात्र दिल खोलकर नाचते रहे। छात्रों के साथ उनके अभिभावक भी इस कार्यक्रम को सुनने आए। महिला दर्षक दीर्घा में भी मस्ती की बहार छाई रही। मंच पर घूम घूम कर व ठुकके लगाकर लटके झटकों के साथ हुई गायिकी के रंग ने हर तरफ मस्ती का माहौल कर दिया। दर्षक दीर्घा में मस्ती के रंग में रंगे छात्रों को षांत करने के लिए पुलिस को भी थोड़ी देर मषक्कत करनी पड़ी। नाचते थिरकते इन छात्रों को षांत करने के लिए पुलिस को बार बार समझाइष करनी पड़ी। षेरो षायरी भी खूब सुनाई। एक श्रोता जब मोबाइल में लगातार तस्वीर खींच रहा था तो देवी ने कहा मुझे ही साथ ले चलो तस्वीर का क्या करोगे… तो हर तरफ जोर से ठहाके लगने लगे |
– मीडिया पॉइंट






भोजपुरी गानों पर दर्शकों के ठूमके

patrika-24-10
News Coverage : Rajasthan Patrika

डीजे वाला भाई करा वॉल्यूम हाई और डीजे वाला भाई गाना बोला के बजाई जैसे भोजपुरी सुपरहिट गानों पर दर्शक जमकर झूमे। रंगीन लाइट और तेज डीजे साउंड पर बिहार की सुपरस्टार भोजपुरी गायिका देवी ने माहौल में मस्ती घोल दी। दीर्घा में बैठे दर्शक भोजपुरी गानों पर जमकर थिरके।

यह माहौल था विजयश्री रंगमंच पर रविवार रात को यूआईटी के सहयोग से आयोजित भोजपुरी कार्यक्रम का। इसके साथ ही उन्होंने पल-बल बेचन जाए अंगुली में डस ले लिया…सोहनपुर में खो गइ्इया बलम रजधानी पकड़ आ जाईयो…. सरीखे भोजपुरी गानों के साथ धमाकेदार अंदाज में गायिका देवी ने श्रोताजनों की खूब वाह वाही बटोरी।

देवी ने विधायक संदीप शर्मा की फरमाईश पर एक हिन्दी गाना भी सुनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक संदीप शर्मा, विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता सत्यभान सिंह, आलोक शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यकार्यकारिणी सदस्य विशाल शर्मा, महिला नागरिक सहाकारी बैंक की संचालक सुनीता नायक, भाजपा मंडल शैलेंद्र ऋषि थे।

कलाकारों का स्वागत के दौरान महापौर महेश विजय, उपमहापौर सुनीता व्यास, उपायुक्त राजेश डागा सहित कई पार्षद थे।

बॉलीवुड गीतों का तड़का भी लगा

कार्यक्रम में देवी ने फरमाइश पर बालीवुड के गाने भी सुनाए। ‘क्या हुआ तेरा वादा, फोटो को सीने से यार, चिपकाले सईया फेविकोल से, हलकट जवानी और फायरबिग्रेड मंगवा दे जैसे गानों पर जबरदस्त डांस भी हुआ। उन्होंने पनिया भरन चलदी जमना किनरवा…आई ले मोरे राजा…जुग जुग जिया पिया सहित कई बेहतरीन भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति से माहौल में उत्साह भर दिया।

देर रात मंच पर दुबारा एंट्री की तो अपनी पहली एलबम बहीके पुरवा रामा बही गई रे पछुआ भजनवा…सावन में बदरा बरसे….  सुनाया।






पनिया भरन चल दी जमना किनरवा… पर थिरके छात्र

bhaskar-24-10
News Coverage : Dainik Bhaskar

दशहरे मेले में जब मंच से भोजपुरी गायिका देवी ने भोजपुरी गाने गाने शुरू किए तो दर्शक दीर्घा में बैठे युवा अपनी जगह खड़े होकर नाचने लगे। दर्शकों में बड़ी संख्या यूपी-बिहार से कोटा में कोचिंग लेने आए स्टूडेंट्स की थी। कई बार युवा इतने उत्साह में हो गए कि पुलिस को उन्हें शांत करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।

भोजपुरी गायिका देवी ने शुरुआत बीच पल-बल बेचन जाए अंगुली में डस ले लिया…सोहनपुर में खो गइइ बलम रजधानी पकड़ जाईयों….भोजपुरी गानों के साथ धमाकेदार अंदाज में की। इसके बाद गायिका देवी ने हर हर महादेव शिव शंभू काशी विश्वनाथ…, पनिया भरन चल दी जमना किनरवा…आई ले मोरे राजा…जुग जुग जिया पिया सहित कई बेहतरीन भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। देर रात मंच पर दुबारा एंट्री की तो अपनी पहली एलबम बही के पुरवा रामा बही गई रे पछुआ भजनवा…सावन में बदरा बरसे…. सुनाया।

दर्शक दीर्घा में बड़ी संख्या में कोचिंग छात्र मौजूद थे। ोजपुरी गीतों के रंग में रंगे ये छात्र दिल खोलकर नाचते रहे। छात्रों के साथ उनके अभिभावक भी इस कार्यक्रम को सुनने आए। छात्रों को शांत करने के लिए पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ी। नाचते थिरकते इन छात्रों को शांत करने के लिए पुलिस को बार बार समझाइश करनी पड़ी। मंच से शेर-ओ शायरी भी खूब सुनाई। एक श्रोता जब मोबाइल में लगातार तस्वीर खींच रहा था तो देवी ने कहा मुझे ही साथ ले चलो तस्वीर का क्या करोगे… तो हर तरफ जोर से ठहाके लगने लगे। मुख्य अतिथि कोटा दक्षिण के विधायक संदीप शर्मा, विशिष्ट अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यभान सिंह, आलोक शर्मा, पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजयुमो के विकास शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल शर्मा, महिला नागरिक सहकारी बैंक की संचालक सुनीता नायक, भाजपा मंडल शैलेंद्र ऋषि थे।






navajyoti-24-10
News Coverage : Dainik Navjyoti