शाम-ए-गज़ल 2017 – पंकज उधास

गजल संध्या आज, पंकज उधास आएंगे
कोटा। विजयश्री रंगमंच पर मेला दशहरा के तहत चल रहे कार्यक्रमों की श्रंखला में मंगलवार को गजल संध्या होगी। इसके लिए भी सोमवार को हुई बैठक में गजल गायक पंकज उधास का नाम फाइनल हुआ। महापौर महेश विजय व मेला अध्यक्ष राममोहन मित्रा बाबला ने बताया कि गजल संध्या विजयश्री रंगमंच पर रात 8 बजे शुरू होगी। इसके मुख्य अतिथि लाडपुरा विधायक भवानी सिंह राजावत होंगे। अध्यक्षता जिला कलक्टर रोहित गुप्ता करेंगे। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राजेश बिरला, भाजपा शहर अध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय, जिला प्रमुख सुरेंद्र गुर्जर, पूर्व उप महापौर राकेश सोरल, डॉ. गिरिश वर्मा, राजेंद्र खंडेलवाल रहेंगे। गजल संध्या से पहले स्थानीय गायक भी शाम 7.30 बजे गजले पेश करेंगे। 






0 comments on “शाम-ए-गज़ल 2017 – पंकज उधास” Add yours →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *