विजयश्री रंगमंच पर हुआ राजस्थानी नृत्य और लोक संगीत का फ्यूजन

वेस्टर्न और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की जुगलबंदी ने मन मोहा कोटा| दशहरामेले के विजयश्री रंगमंच पर गुरुवार की शाम…
 

दशहरामेले के विजयश्री रंगमंच पर गुरुवार की शाम कुछ खास रही। कार्यक्रमों के दौरान राजस्थानी नृत्य और लोकसंगीत की अनूठी जुगलबंदी हुई। इस फ्यूजन ने दर्शकों का मन माेह लिया। मेले में इस साल ये पहला प्रयोग था जब 22 राष्ट्रों में आईसीसीआर द्वारा प्रस्तुति दे चुके, इंडियन आइडियल विनर, सारेगामा लिटिल चैंप विनर, इंडियाज गॉट टैलेंट के फाइनलिस्ट तथा राजस्थान गोल्डन वॉइस का खिताब जीत चुके कलाकार एक साथ एक ही मंच पर थे। सभी ने जब अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन किया तो ये अनूठा समागम देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।






हास्यका भी रंग बिखरा : इंडियाजगॉट टैलेंट के फाइनलिस्ट इमरान ग्रुप ने मंच संभाला और राजस्थानी गीतों की वेस्टर्न वाद्यों के साथ जुगलबंदी की तो दर्शक दीर्घा में एकदम शांति छा गई। वेस्टर्न वाद्यों पर फ्यूजन के क्रम में तानों का प्रयोग फिर तालों का प्रयोग बहुत ही आकर्षक रहा। विनोद सपेरा कमला एंड पार्टी ने कालबेलिया नृत्य, वीरेंद्र द्वारा मयूरा डांस, घूमर, वाद्यों की जुगलबंदी, युगल गायन प्रस्तुत किया। संगीत से सरोबार करने के बाद कलाकारों ने हास्य में भी काफी रंग जमाया। 22 देशों में आईसीसीआर द्वारा नृत्य की प्रस्तुतियां दे चुकी चार युवतियों के ग्रुप ने भी लोकगीत के साथ नृत्य प्रस्तुत किया।






News : https://www.bhaskar.com/news/RAJ-KOT-OMC-MAT-latest-kota-news-055005-208202-NOR.html

0 comments on “विजयश्री रंगमंच पर हुआ राजस्थानी नृत्य और लोक संगीत का फ्यूजन” Add yours →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *