राम राज्याभिषेक हुआ तो छाई खुशियां

श्रीराम रंगमंच पर रामलीला समापन, महाआरती में उमड़ी आस्था

रात को श्रीरामरंगमंच पर रामलीला का मंचन हुआ। जयश्री कृष्ण कला केंद्र मथुरा के कलाकारों ने बेहद ही रोचक मंचन किया। रामलीला कार्यक्रम के संयोजक महेश गौतम लल्ली ने बताया कि अतिथि गोदावरी धाम के व्यवस्थापक शैलेंद्र भार्गव, सेंट जोसेफ एजुकेसनल ग्रुप के निदेशक निदेशक डॉ अजय शर्मा ने आरती कर रामलीला का शुभारंभ किया। हनुमान की राम भक्ति लीला, राम का अयोध्या आगमन, श्रीराम राज्याभिषेक आदि प्रसंगों का मंचन हुआ। जब राम अयोध्या पहंुचे तो माहौल में खुशियों की बहार छा गई। जयश्रीराम के जयघोष गूंजायमान होते रहे। रामलीला समापन से पहले हुई महाआरती में आस्था का सैलाब नजर आया। राम दरबार के दर्षन के लिए दर्शकों की उत्सुकता देखते बनी। महापौर महेश विजय, उप महापौर सुनीता व्यास, निगम आयुक्त शिवप्रसाद एम नकाते, उपायुक्त राजेंद्र सिंह चारण, राजेश डागा, अशोक त्यागी, मेलाअध्यक्ष राम मोहन मित्रा बाबला, मेला समिति सदस्य पार्षद महेश गौतम लल्ली, भगवान स्वरूप गौतम, प्रकाश सैनी, नरेंद्र हाड़ा, विकास तंवर, रमेश चतुर्वेदी, मीनाक्षी खंडेलवाल, मोनू कुमारी, कृष्णमुरारी सामरिया, पार्षद रेखा जैन आदि मौजदू थे|