राम भरत मिलाप से पहले आज भी दिखेगी सांस्कृतिक झलकिया

50 सैनिक, घुड़सवार व लोक कलाकार होंगे आकर्षण
बुधवार शाम 5 बजे कैथूनीपोल से निकलेगी शोभा यात्रा

नगर निगम की ओर से आयोजित दशहरा मेला 2016 के उपलक्ष में आज बुधवार को कैथूनीपोल से दशहरा मैदान तक भव्य शोभायात्रा निकलेगी। विजयश्री रंगमंच पर राम भरत मिलाप होगा।

मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष राममोहन मित्रा बाबला ने बताया कि बुधवार शाम 5 बजे गाजे बाजे के साथ कैथूनीपोल चौराहे से यात्रा आरंभ होगी। यात्रा में 5 बग्गी, 10 घुड़सवार सैनिक, दो हाथी, दो बैंडबाजे, 50 सैनिकों की टुकड़ी, 12 महिला कलाकारों का कालबेलिया नृत्य व विभिन्न देवी देवताओं की झांकिया आकर्शक रहेगी। मेला प्रचार प्रसार समिति के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी सामरिया ने बताया कि यात्रा टिपटा, गढ़ पैलेस, किशोरपुरा दरवाजा होते हुए शाम 7.30 बजे दशहरा मैदान के विजयश्री रंगमंच पहंुचेगी, यहां राम-भरत मिलाप होगा। इसके बाद रात 8.30 बजे श्रीरामरंगमंच पर श्रीराम राज्याभिषेक होगा।

स्थानीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा 13 को
मेला अधिकारी व निगम आयुक्त राजेंद्र सिंह चारण ने बताया कि गुरूवार रात 8.30 बजे विजयश्री रंगमंच पर स्थानीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन होगा। मेला प्रभारी प्रेमशंकर शर्मा ने बताया कि गुरूवार रात 8 बजे से 26 अक्टूबर तक किसान रंगमंच पर भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होगी।