कोटा दशहरा मेले में सर्कस, बाबा अमरनाथ की यात्रा का शुभारम्भ

सर्कस शुरू पहले शो में उमड़ी भीड़ | रस्सी के सहारे हवा में झूलकर बटौरी तालिया

कोटा नगर निगम की ओर से आयेाजित मेला दशहरा मेले में इस बार लोगों को सर्कस भी देखने को मिलेगा। रविवार को मेला परिसर में संचालित सर्कस का विधिवत महापौर महेश विजय, उप महापौर सुनीता व्यास, मेला समिति अध्यक्ष राममोहन मित्रा बाबला ने उद्घाटन किया। इस मौके पर पार्षद प्रकाश सैनी, विकास तंवर, भगवान स्वरूप गौतम,मिनाक्षी खंडेलवाल, मोनू कुमारी आदि मौजूद थे। सर्कस के पहले शो में दर्शक दीर्घा खचाखच भरा नजर आया। कलाकार पात्रों ने रस्सियों के सहारे हवा में झूलकर हैरतअंगेज करतब दिखाए। जोकर का पात्र भी जोरदार रहा। जोकर ने दर्शकों को खूब हसाया। बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

kota-dussehra-circus-patrika


kota-dussehra-circus-dainik-navjyoti


kota-dussehra-baba-amarnath-dainik-navjyoti