उप महापौर सुनीता व्यास ने किया आर्य समाज की प्रदर्शनी का उद्घाटन

नगर निगम कोटा की ओर से आयोजित मेला दशहरा के प्रदर्शनी प्रांगण में उप महापौर सुनीता व्यास ने आर्य समाज की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन किया। महर्षि दयानंद सरस्वती वेद प्रचार समिति कोटा की ओर से लगाई गई इस प्रदर्शनी में वेदपुराणों से संबंधित कई अहम जानकारी उपलब्ध करवाई जा रहीं है। इस दौरान सहायक लेखाधिकारी दिनेश जैन, पार्षद रेखा जैन, उप महापौर के निजी सहायक मुकेश बोहरा आदि मौजूद थे।