शहर में आज दौड़ेगी विंटेज कार

शहरकी सड़कों पर पहली बार रविवार को आजादी से पहले की कारें, मोटरसाइकिलें स्कूटर रविवार को दौड़ लगाएगी।

कोटा| शहरकी सड़कों पर पहली बार रविवार को आजादी से पहले की कारें, मोटरसाइकिलें स्कूटर रविवार को दौड़ लगाएगी। दशहरा मेले में दौरान ये एक नया प्रयोग किया जा रहा है। इस विंटेज कार रैली के साथ-साथ म्यूजिक कंसर्ट भी होगा। इस नजारे को शहरवासी पावर्ड पैराशूट के माध्यम से आकाश की ऊंचाइयों से देख सकेंगे। रैली का सुबह 9:30 बजे दशहरा मैदान से शुरू होकर उम्मेद सिंह स्टेडियम पहुंचेगी। इसके बाद स्टेडियम में सुबह 11 बजे शाम 5 बजे म्यूजिक कॉन्सर्ट होगा।






मेला समिति अध्यक्ष राममोहन मित्रा के बताया कि इस रैली का आयोजन म्यूजिक क्लब तथा देवाशीष जेठवानी कस्टम्स की ओर सेकिया जा रहा है। सुबह 9:30 बजे से निगम भवन से उम्मेद सिंह स्टेडियम तक विंटेज एवं क्लासिक चार पहिया दो पहिया वाहनों, सुपर बाइक्स पॉवर बाइक्स की रैली निकाली जाएगी। इसके बाद शाम 6 बजे तक वहीं इन गाड़ियों की प्रर्दशनी लगेगी। म्यूजिक क्लब के गौरव गुप्ता ने बताया कि सुबह 11 बजे से संगीतकार एआर रहमान को समर्पित संगीत की प्रस्तुतियां प्रारंभ होंगी। शाम को 5 बजे फिर शहरवासियों के लिए स्टेडियम में ही म्यूजिक का कार्यक्रम होगा। रैली की शुरूआत विधायक प्रहलाद गुंजल कलेक्टर रोहित गुप्ता करेंगे।

News : https://www.bhaskar.com/news/RAJ-KOT-OMC-MAT-latest-kota-news-060505-223023-NOR.html

 

0 comments on “शहर में आज दौड़ेगी विंटेज कारAdd yours →

Leave a Reply

Your email address will not be published.