कोटा दशहरा मेला बाल प्रतिभा कार्यक्रम

बच्चों की नन्हीं अदाओं ने लुभाया, रौचक प्रस्तुति ने किया रोमांचित |

123 साल पुराने कोटा के दशहरा मेले के विजयश्री रंगमंच पर सोमवार रात स्थानीय बाल कलाकारों की रौचक प्रस्तुति हुई। मंच पर बॉलीवूड के नामी कलाकारों की एक्टिंग, गायकी व कॉमेडी की झलक देखने को मिली। दर्शक दीर्घा में मौजूद लोग भी तालियों की गड़गड़ाहट के साथ बाल कलाकारों का उत्साहवर्धन करते नजर आए।
नगर निगम कोटा की ओर आयोजित इस बाल प्रतिभा कार्यक्रम में अलग-अलग ग्रुप में 120 प्रतिभागियों ने देर रात तक हुई प्रस्तुतियों में दमदार प्रस्तुतियां दी। सज-धज कर तैयारी के साथ आए इन नन्हें कलाकारों की प्रस्तुतियों को दर्शक अपलक निहारते रहे। संगीत की स्वर लहरियों के बीच नन्हे कदमों के तालमेल व अदाओं ने दर्शको को हैरत में डाल दिया। राजस्थानी, हिंदी, पंजाबी गीतों पर बारी-बारी से हुई प्रस्तुतियों में बाल कलाकारों ने अपनी कला का खूब कौशल दिखाया। प्रस्तुति ऐसी थी कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश ग्रुप ने गणपति वंदना से की। इसके बाद anjil ओदिच्य, फागुनी, चाहिता पारेता, गोरांगी कुलश्रेष्ठ, धनिक ने बेहतर प्रस्तुति दी। नारी शक्ति ग्रुप ने बेटी बचाओं बेटी पढाओं का सन्देश दिया। कार्यक्रम की संयोजक पार्षद मीनाक्षी खंडेलवाल, मोनू कुमारी ने बताया कि मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा, अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी जीडी पटेल, विशिष्ठ अतिथि प्रदेष कांग्रेस कमेटी के सचिव शिवकांत नंदवाना, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनुसूईया गोस्वामी, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रचना राठौर ने विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस मौके पर महापौर महेश विजय, उप महपौर सुनीता व्यास, निगम आयुक्त षिवप्रसाद एम नकाते, मेला अधिकारी व उपायुक्त राजेंद्र सिंह चारण, उपायुक्त राजेष डागा, एसी भूपेंद्र माथुर, मेला समिति सदस्य पार्षद महेष गौतम लल्ली, मीनाक्षी खंडेलवाल, मोनू कुमारी, भगवान स्वरूप गौतम, विकास तंवर, नरेंद्र हाड़ा, प्रकाश सैनी, रमेश चतुर्वेदी ने विधिवत कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम देर रात तक चला। इस दौरान भाजपा नेता नीलेश शर्मा , संजीव शर्मा, दीपक सक्सेना, माधवेंद्र सिंह बुंदेला सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे। संचालन रेणू श्रीवास्वत ने किया।

– मीडिया पॉइंट, कमल यदुवंषी






rajasthan-patrika-kota-18-10
News Coverage : Rajasthan Patrika





सुरों के साथ नन्हे बच्चों ने बिना डर और हिचक के मिलाई ताल तो माहौल में गूंजने लगी तालियों की गड़गड़ाहट

सामनेदर्शकों की भीड़, तेज साउंड और झिलमिल करती रोशनी के बावजूद मंच पर नन्हें बच्चों के कदम सुर और ताल के साथ उठ रहे थे। उसे देखकर बड़े-बड़े भी आश्चर्यचकित हो गए। कोई हुटिंग का डर था किसी तरह की हिचक थी। उनके दिल में बस यही था कि जो प्रैक्टिस इतने दिन से कर रहे थे, बस उसे अच्छे से परफॉर्म करना है। किसी ने कलाकारों की एक्टिंग की तो किसी ने कॉमेडी में अपना हुनर दिखाया।

dainik-bhaskar-18-10-1

विजयश्री रंगमंच पर सोमवार को हुए बाल प्रतिभा कार्यक्रम में अलग-अलग ग्रुप में 120 प्रतिभागियों ने देर रात तक प्रस्तुतियां दी। सज-धज कर अपने मम्मी-पापा के साथ आए इन नन्हें कलाकारों की प्रस्तुतियों को दर्शकों की भीड़ को बांधे रखा। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश ग्रुप ने गणपति वंदना से की। इसके बाद एंजल औदिच्य, फागुनी, चाहिता पारेता, गौरांगी कुलश्रेष्ठ, धनिक ने बेहतर प्रस्तुति दी। नारी शक्ति ग्रुप ने बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं का संदेश दिया। मंच के पीछे और दर्शक दीर्घा में सजे-धजे बच्चे अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। कुछ खाली समय का उपयोग कर वहीं मंच के पीछे प्रैक्टिस कर रहे थे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा थी। अध्यक्षता समाजसेवी जीडी पटेल, विशिष्ट अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शिवकांत नंदवाना, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनुसूइया गोस्वामी, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रचना राठौर थी। संचालन रेणु श्रीवास्तव ने किया।

dainik-bhaskar
News Coverage : Dainik Bhaskar





navajyoti-18-10-copy
News Coverage : Dainik Navjyoti