श्रीराम रंगमंच पर रामलीला आरंभ

नगर निगम कोटा की ओर से आयोजित राष्ट्रीय दषहरा मेला 2017 के उपलक्ष में दषहरा मैदान परिसर स्थित श्रीरामरंगमंच पर गुरूवार रात से  रामलीला का शुभारंभ हुआ। श्री राघवेंद्र कला संस्थान कोटा के कलाकारों ने रामलीला का मंचन किया। 
 
मेला प्रचार प्रसार समिति के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी सामरिया ने बताया कि पहले दिन गणपति स्तुति व पूजन से षुरूआत की। इसके बाद रामदरबार लगा। रामलीला के आरंभ महापौर महेष विजय, उप महापौर सुनिता व्यास,  मेला समिति अध्यक्ष राम मोहन मित्रा बाबला, नेता प्रतिपक्ष अनिल सुवालका, मेला समिति सदस्य पार्षद महेष गौतम लल्ली, नरेंद्र हाडा, प्रकाष सैनी आदि मौजूद थे। रामलीला 1 अक्टूबर तक प्रतिदिन रात 9 बजे से देर रात तक होगी। रामलीला में षुकवार को पृथ्वी पुकार, श्रीराम जन्म, बाल लीला, सीता जन्म व विद्या अध्ययन प्रसंग होंगे। 
 
 
आरकेपुरम में भी रामलीला शुरू, आतिशी नजारों ने मोहा
नए कोटा क्षेत्र के आरकेपुरम स्थित महर्षि गौतम उद्यान में भी गुरूवार रात से नगर निगम व श्रीराम लीला आयोजन समिति आरकेपुरम की ओर से रामलीला का षुभारंभ हुआ। पार्षद धु्रव राठौर ने बताया कि पहले दिन नारद मोह प्रसंग हुआ। मुख्य अतिथि सांसद ओम बिरला, विषिष्ट अतिथि विधायक संदीप षर्मा ने विधिवत पूजा अर्चना कर रामलीला की षुरूआत की। पहले दिन नारदमोह का मंचन हुआ। यहां 30 सितम्बर तक रामलीला होगी। पार्षद धु्रव राठौर ने बताया कि 1 अक्टूबर को रात 8 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। सम्मेलन में कवि उमेष उत्साही जयपुर, वरूण चतुर्वेदी भरतपुर, मीरा दीक्षित हाथरस, बाबू बंजारा बारां, गौरस प्रचंड, प्रभु प्रभाकर भीलवाड़ा व प्रदीप पंवार टोंक काव्य पाठ करेंगे।

0 comments on “श्रीराम रंगमंच पर रामलीला आरंभ” Add yours →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *