अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा कवि सम्मेलन कल

कोटा, 6 अक्टूबर। नगर निगम कोटा की ओर से आयोजित 124 वे राष्ट्रीय मेला दशहरा 2017 के तहत चल रहे कार्यक्रमों की श्रंखला में 7 अक्टूबर शनिवार को अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।
मेला समिति अध्यक्ष राममोहन मित्रा बाबला ने बताया कि विजयश्री रंगमंच पर रात 8:00 बजे कवि सम्मेलन शुरू होगा। इस सम्मेलन कवि दुर्गादान सिंह गौड़, मुकुट मणिराज, अंबिकादत्त चतुर्वेदी, गौरव प्रचंड, राजकुमार बादल, बाबू बंजारा, कैलाश मंडेला, गोविंदा हांकला, गिरीश विद्रोही, प्रेम शास्त्री, विश्वामित्र दाधीच, रामनारायण हलधर, मुरलीधर गौड,़ भूपेंद्र गौड़, राजेंद्र पवार, कमलेश कोकिल, सोहनलाल चौधरी, कानू पंडित, देशबंधु दाधीच काव्य की रसधार बहाएंगे। 

– कमल सिंह यदुवंशी/ मीडिया पॉइंट कोटा 






0 comments on “अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा कवि सम्मेलन कल” Add yours →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *